बांधवगढ़: राज्य सेवा-वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल को, ज़िला कंट्रोल रूम स्थापित किया गया
उमरिया में 26 अप्रैल को राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव के अनुसार कंट्रोल रूम का नंबर 07653-22288 है, जहां से पूरी व्यवस्था की निगरानी की जाएगी।