कानपुर: कानपुर के तिलक हाल में कांग्रेस की संगठन बैठक संपन्न, प्रदेश संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कानपुर के प्रतिष्ठित तिलक हॉल में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश में संगठन के सृजन, विस्तार और उसे मजबूत बनाने को लेकर गहन चर्चा की गई। इस बैठक का आयोजन पार्टी के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडेय और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशन में किया गया।