कानपुर: क्राइम ब्रांच की टीम और सचेंडी पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, 440 ग्राम चरस और 57 किलो चंदन हुआ बरामद
क्राइमब्रांच और सचेंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच टीम और सचेंडी पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार दोनों तस्कर कन्नौज के रहने वाले रिजवान और वसीम है। जिनके पास से 440 ग्राम चरस,57 किलो चंदन हुआ बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ने शनिवार 2 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, दोनों तस्करों के साथ माल भी बरामद किया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।