कानपुर: विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस थाने में दर्ज की रिपोर्ट
विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। एडिशनल एसपी पुत्तूराम ने शनिवार 3 बजे बताया कि रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई थी। वहां से आदेश मिलने के बाद विजिलेंस थाने में रिटायर इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है।