बिसौली: नरौरी-नरौरा में युवक का शव मिलने से सनसनी, एएसपी ग्रामीण ने कहा- हर पहलू पर जांच जारी
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम नरौरी-नरौरा गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के मामले में सोमवार को 8 बजे करीब अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।