सासनी: मथुरा बरेली नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एमआर की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sasni, Hathras | Aug 21, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के मथुरा बरेली नेशनल हाईवे के सलेमपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने जनपद मथुरा के वृंदावन क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग निवासी एक बाइक सवार एमआर बांके बिहारी शर्मा पुत्र मदन मोहन शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार एमआर मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।