भीलवाड़ा: धुलखेड़ा के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों और समाजजनों ने मोर्चरी पर किया प्रदर्शन
पुर थाना क्षेत्र के धुलखेड़ा के समीप बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में बाईक सवार की मौत हो गई।युवक की मौत की सूचना के बाद मृतक के परिजनों ओर समाजजनों ने जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।