भीलवाड़ा: प्रताप नगर स्कूल के सामने रोडवेज बस ने बलेनो कार से टकराई, 15 से 20 मिनट तक लगा जाम, कार में हुए नुकसान का हर्जाना हुआ
पुर रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक रोडवेज बस और बलेनो कार की टक्कर हो गई। यह घटना प्रतापनगर स्कूल के सामने हुई। हादसे के बाद कार सवार कार में हुए नुकसान के हर्जाने को लेकर रोडवेज चालक से उलझ गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया।जिससे पुर रोड पर लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम लग गया।