नई दिल्ली: भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों समेत राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिलाओं के समर्थन और महिला नेतृत्व की बात करते हैं, तो पार्टी को महिलाओं के लिए 33% आरक्षण लागू करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का सहयोग करना चाहिए।
ईरानी ने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को शीघ्र लागू करने में सहयोग किया जाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण की बात करने वाले सभी दलों को इस मुद्दे पर आगे आकर सहयोग करना चाहिए।
महिला आरक्षण को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है।
.
.
.
.
#Delhi #दिल्ली #BJP #बीजेपी #NitinNabin
Fatehabad, Agra | Aug 23, 2026