रसूलाबाद: रानाइटाहा में घर खाली कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट और धमकी के आरोप, शिकायत पर मामला दर्ज
रसूलाबाद क्षेत्र के राना इटाहा गांव में मकान खाली कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले पक्ष से मिथलेश व दूसरे पक्ष से सोनी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया