बिसौली: भटानी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर भैंसों से भरी कैंटर पलटी, चालक घायल, एक भैंस की हुई मौत
Bisauli, Budaun | Jun 26, 2026 वजीरगंज थाना क्षेत्र के भटानी गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को सुबह 5बजे करीब भैंसों से भरी एक कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कैंटर चालक घायल हो गया, जबकि एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य भैंसें गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि कैंटर में लदी भैंसों को बस्ती जनपद के पशु बाजार से खरीदकर मुजफ्फरनगर ले जाया जा रहा था