ब्रह्मपुर: आंधी के बाद बिहार घाट पर पीपा पुल ध्वस्त, मरम्मत कार्य शुरू, यात्रियों को होगी सुविधा
बिहार घाट पर स्थित उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण पीपा पुल आंधी और बारिश की मार के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे बीते दो दिनों से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। शनिवार को आए तेज आंधी-पानी के कारण पुल का एक हिस्सा टूट गया, जिसके चलते स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।