अजीतमल: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंतोल की महिला ने आंगनबाड़ी भर्ती की जांच कराने की डीएम से की मांग
अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम अंतोल निवास सपना देवी पत्नी अजय सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वह दिव्यांग है और उसका नाम आंगनबाड़ी भर्ती की सूची में पहले था मगर बाद में सूची बदल दी गई और उसके नाम को हटा दिया गया। पीड़ित महिला ने जिला अधिकारी से हुई भर्तियों की जांच कराई जाने की मांग की है।