मदनपुर: खिरियावा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के लिए रामजन्म सिंह ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
मदनपुर प्रखंड के किरियावा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष से रामजन्म सिंह ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा दाखिल शनिवार की दोपहर 2:00 बजे किया। उन्होंने कहा कि आम जनता से अपील है की खिरियावा में पैक्स के लिए बेहतर प्रयास करने के लिए एक बार मौका दें। किसानों के हित में मामला का निराकरण किया जाएगा ।इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे