ऊन: झिंझाना के बझेड़ी में ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान दंपत्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
गुरूवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव बझेडी निवासी किसान राजेंद्र अपनी पत्नी सुशीला के साथ सुबह खेत पर कृषि कार्य के लिए गए थे। दोनों कार्य खत्म होने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे थे, बताया जा रहा है कि इसी बीच रास्ते में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।