कायमगंज: कायमगंज में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
कायमगंज में किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास को झब्बूपुर क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में नामजद अन्य आरोपी अभी फरार हैं।पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।मृतका के पिता की तहरीर पर 4 जुलाई को मुख्य आरोपी विकास समेत 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।