नाशिक डम्पर हादसा —
नाशिक में सड़क धंसने से बड़ा हादसा।
नवश्या गणपति क्षेत्र के पास सड़क अचानक धंस गई।
सड़क धंसने से गिट्टी से भरा डम्पर करीब 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।
सड़क निर्माण कार्य के लिए गिट्टी उतारते समय हुआ हादसा।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना ने नाशिक शहर में सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।
गड्ढों और खराब सड़कों का मुद्दा एक बार फिर सामने आया।
पालकमंत्री द्वारा शहर के 80 प्रतिशत गड्ढे भरने का दावा किया गया है।
पालकमंत्री ने चल रहे सड़क कार्यों की गुणवत्ता को लेकर नागरिकों को आश्वस्त भी किया है।
लेकिन डम्पर के गड्ढे में गिरने की घटना से दावों और सड़क की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं।
सड़क निर्माण में गुणवत्ता की जांच और सुरक्षा मानकों का पालन करने की मांग जोर पकड़ रही है।