थरथरी: चंडी थाना परिसर में सीओ की मौजूदगी में भूमि विवाद सुलझाने को लेकर लगाया गया जनता दरबार
थाना परिसर में सीओ मो0 नोमान की मौजूदगी में भूमि विवाद सुलझाने को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें नए व पूर्व में दाखिल परिवाद की सुनवाई की गई। आज कुल तीन नए परिवाद आये। जिसमे एक परिवाद को दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पादन किया गया। सीओ मो0 नोमान ने बताया कि जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधित विवाद को सूलझाने थाना पहुंचे थे।