सिमरी बख्तियारपुर — बुधवार को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में नवनिर्वाचित विधायक संजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी दीपेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय सहित अन्य वरीय पदाधिकारी शामिल थे।