धमदाहा: मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीडीसी ने रंगपुरा दक्षिण पंचायत में तैयारियों का लिया जायजा
धमदाहा :- आगामी 16 जून को धमदाहा प्रखंड के रंगपुरा दक्षिण पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में आयोजित होने वाले "जन सहयोग शिविर" को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की संभावना को देखते हुए बुधवार को उप विकास आयुक्त अंजनी कुमार ने स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।