टोंक: Tonk पंचायतीराज विभाग में तबादले अब ऑनलाइन: SSO ID से ई-पंचायत पोर्टल पर कर सकेंगे आवेदन*
Tonk, Tonk | Jun 29, 2026 पंचायतीराज विभाग ने तबादला प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इसके लिए यूजर मैन्युअल का ड्राफ्ट जारी हुआ है। अब बाबू से लेकर जिला परिषद तक के कार्मिक ई-पंचायत पोर्टल पर SSO ID से खुद ट्रांसफर की अर्जी लगा सकेंगे। आवेदन के लिए 'कार्मिक विवरण' मेनू में जाकर स्थानांतरण अनुरोध चुनना होगा।