छीपाबड़ोद: सीबीएसई बोर्ड दसवीं में नलखेडी के छात्र ने 97% अंक प्राप्त कर किया नाम रोशन
छीपाबडौद तहसील क्षेत्र के नलखेडी गांव के एक अध्यापक के बेटे ने गांव समाज का किया नाम रोशन। सीबीएसई बोर्ड दसवीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राजहंस पुत्र भोजराज नागर उम्र 15 वर्ष ने नाम रोशन किया है। वही उसके चचेरे भाई ने विजय नागर पुत्र राम गोपाल नागर ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। वही अब राजहंस जिला कलेक्टर की बनने के लिए अध्ययन करना चाहता है ।