छीपाबड़ोद: जुआ खेलते 10 जुआरियों को 2,69,210 रुपए के साथ जिला स्पेशल टीम व सारथल पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजकुमार चैधरी जिला पुलिस अधीक्षक बारां एवं राजेश चौधरी अति० पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन तथा विकास कुमार वृत्ताधिकारी वृत छबड़ा के सुपरविजन में अवैध कार्यों की धरपकड कार्यवाही के तहत जिला स्पेशल टीम व गिरिराज सिंह थानाधिकारी थाना सारथल मय जाप्ता के मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने 10 जुआरियों को किया गिरफ्तार।