बहराइच के थाना रामगांव के कोटिया दा0 टेडीया गांव में हनुमान का पत्नी ननकई से विवाद हुआ। झगड़े में ननकई घायल हुई, जिसे बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डर और तनाव में हनुमान ने गांव के बगल गेहूं के खेत में पीपल के पास शहतूत के पेड़ से फांसी लगा ली। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव का पीएम कराया गया।