तुरकौलिया: जयसिंहपुर बाबू टोला का आर्म्स एक्ट आरोपी पुलिस दबिश के डर से मंगलवार को कोर्ट में किया सरेंडर
पुलिस दबिश के डर से तुरकौलिया के जयसिंहपुर बाबुटोला का एक आर्म्स एक्ट आरोपी मंगलवार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि आरोपी उक्त गांव का आरिफ अंसारी है। जो चार दिन पूर्व अपने साथियों के साथ एक युवक को पिस्टल का भय दिखा कर सोने की चेन व दो सौ रुपया छीन लिया था। शोर सुन भीड़ आते देख आरिफ व उसका एक साथ भाग गया था,जबकि एक पकड़ा गया था।