महुआ: महुआ महुआ के मध्य विद्यालय मकसूदपुर में बच्चों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
महुआ के मध्य विद्यालय मकसूदपुर में बच्चों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अशर्फी दास के देखरेख में वर्ग 8 की टीम ने वर्ग 7 की टीम को पराजित करते हुए प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया। प्रधानाध्यापक ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया ।