मटिहानी: उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में दीक्षांत समारोह आयोजित, शिक्षक-अभिभावक के बीच हुई संगोष्ठी
उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बदलपुरा में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान शिक्षक-अभिभावक के बीच संगोष्टि का आयोजित हुई. इस मौके पर मैट्रिक परीक्षा-2024 में प्रथम स्थान पाने वाले 40 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कहा कि अभिभावकों से अपील किया गया कि अपने घरों में भी शैक्षणिक माहौल बनाये रखे.