मटिहानी: शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में आयोजित होगा जनता दरबार, भूमि-विवाद के मामलों का होगा निपटारा
शनिवार को मटिहानी थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान भूमि-विवाद के मामलों का निपटारा किया जाएगा. इस संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया कि शनिवार को जनता दरबार का आयोजन थाना परिसर में पुलिस एवं अंचल के पदाधिकारी के संयुक्त तत्वाधान में होगा. इस दौरान जमीनी विवाद के मामलों का निपटारा प्राथमिकता तौर पर की जाती है.