मटिहानी: शुक्रवार को DM कार्यालय में लगेगा जनता दरबार, मटिहानी क्षेत्र के लोग हो सकेंगे शामिल
शुक्रवार को डीएम कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा का जनता दरबार आयोजित होगा. इस दौरान मटिहानी क्षेत्र के लोग जनता दरबार में शामिल हो सकते हैं. जनता दरबार में भूमि विवाद के मामले, पेंशन संबंधी समस्या, आवास योजना संबंधी समस्या, स्वास्थ्य विभाग की समस्या आदि मामलों का निष्पादन प्राथमिकता के तौर पर किया जाता है.