मटिहानी: प्राथमिक विद्यालय सिहमा में दीक्षांत समारोह आयोजित, छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
शनिवार को मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिहमा में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. जहाँ वार्षिक परीक्षा में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को कलम और कॉपी देकर सम्मानित किया गया. इस समारोह में अभिभावकों को भी विद्यालय में बुलाया गया और कार्यक्रम में शामिल किया गया.