सहकारिता समिति संचालक पद के लिए नामांकन पत्र न दिए जाने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धांधली का आरोप लगाते हुए गुरुवार को फूलबेहड़ समिति परिसर के बाहर जोरदार हंगामा किया है। हंगामे को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प भी हुई है।