लखीमपुर: शहर के विभिन्न मोहल्लों में 13 सितंबर से 20 सितंबर तक 7 घंटे विद्युत सप्लाई रहेगी बाधित, कटौती का रोस्टर हुआ जारी
रीवैंप योजना के तहत शहर में पुराने व जर्जर तारों को बदलकर नए तार लगाने को लेकर विद्युत विभाग ने 13 सितंबर से 20 सितंबर तक सुबह 10 से शाम पांच बजे तक यानी सात घंटे बिजली कटौती का रोस्टर जारी कर दिया है। लखीमपुर डिवीजन के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह समय पर पानी और बिजली से जुड़े अन्य कार्यों को संपन्न कर लें।