लखीमपुर: मूड़ा अस्सी गांव में खेत में गन्ने की पत्ती बांधने गए ग्रामीण को बाघ ने उतारा मौत के घाट, परिजनों में छाया मातम
हैदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मूड़ा अस्सी गांव निवासी मोहम्मद जाकिर बीते दिन अपने खेत में गन्ने की पत्ती बांधने के लिए गए थे। पहले से घात लगाए बैठे खूंखार बाघ ने हमला कर ग्रामीण मोहम्मद जाकिर को मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।