लखीमपुर: झाऊ पुरवा गांव के ग्रामीणों ने खंभार खेड़ा पॉवर प्लांट की राख से हो रही बीमारियों और समस्याओं को लेकर डीएम से की शिकायत
लखीमपुर सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत खंभार खेड़ा पॉवर प्लांट लगा हुआ है। जहां खंभार खेड़ा पॉवर प्लांट की राख झाऊ पुरवा गांव में पहुंच रही है।जिससे ग्रामीणों को बीमारियों का खतरा सता रहा है।वही राख के कारण ग्रामीणों को घर में खाना खाना भी दुभर हो गया है।जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर डीएम से मामले की शिकायत की है।