झालरापाटन: एसआरजी अस्पताल की पार्किंग में मारपीट का मामला, दो गिरफ्तार, मरीज के परिजनों से ज्यादा पैसे वसूलने पर हुआ था विवाद
झालावाड़, के एसआरजी अस्पताल में मरीज के परिजनों से वाहन पार्किंग के लिए अधिक शुल्क वसूलने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी जानकारी दी।