कांके: रांची पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत विभिन्न इलाकों से 100 से अधिक अपराधियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 17, 2026 रांची के विभिन्न इलाकों से पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 100 से ज्यादा अपराधी को गिरफ्तार किया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिनों में 100 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 220 से ज्यादा लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया।