हरदोई: रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, एसपी ने ली सलामी,यू0पी0 112 के वाहनों का किया निरीक्षण
Hardoi, Hardoi | Feb 2, 2024 एसपी केशवचंद गोस्वामी द्वारा शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड पर कराते हुये परेड की सलामी ली गई। सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस बल की दौड़ कराई गई एवं टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी गई। एसपी द्वारा यू0पी0 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए गए।