हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने बताया जनपद में 15 मार्च से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सचिव कृषि उत्पादन मण्डी समिति माधौगंज, साण्डी, शाहाबाद तथा सण्डीला से कहा है कि शासन के निर्देशानुसार रबि विपणन वर्ष 2024. 25 हेतु जनपद में 15 मार्च 2024 से गेहूॅं क्रय आरम्भ किया जायेगा।