हरदोई: कन्नौज डिपो के रोडवेज बस चालक की हार्ट अटैक से हुई मौत पर एआरएम रोडवेज पंकज तिवारी का बयान
Hardoi, Hardoi | Feb 1, 2024 हरदोई डिपो के एआरएम पंकज तिवारी ने बताया कन्नौज डिपो के रोडवेज बस चालक ने बस में सवार 40 यात्रियों की जान बचा ली लेकिन दुर्भाग्य से खुद उसकी मौत हो गयी। बस के चालक को बस चलाते समय सीने में तेज दर्द हुआ इसके बाद उसने सड़क के किनारे बस खड़ी कर दी। जिसके बाद बस का परिचालक बस में सवार यात्री के जरिये मेडिकल कालेज ले गए जहां उसको मृत करार दिया गया।