अकबरपुर: माती पुलिस लाइन में 05 दिवसीय टीओटी (TOT) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत आयोजित 05 दिवसीय टीओटी (Training of Trainers) प्रशिक्षण कार्यक्रम का माती पुलिस लाइन में सफलतापूर्वक समापन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CO डेरापुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला द्वारा प्रशस्ति दिया गया।