हरदोई: पिहानी में खंड शिक्षा अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, वाजिद नगर स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर परखा शिक्षा का स्तर
Hardoi, Hardoi | Apr 29, 2026 परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने बुधवार 12 बजे पिहानी ब्लॉक के वाजिद नगर स्थित सरकारी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनसे संवाद किया और शिक्षा के स्तर को परखा।