मऊगंज: घने कोहरे से बढ़ा हादसों का खतरा, मऊगंज एसपी दिलीप सोनी ने अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी से वाहन चलाने की अपील की
Mauganj, Rewa | Dec 26, 2025 मऊगंज जिले में पिछले एक सप्ताह से घने कोहरे और सड़कों पर चल रहे निर्माण कार्यों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। खासकर सुबह और शाम के समय हाईवे पर दृश्यता 50 मीटर तक सिमट जाने से हालात और गंभीर हो गए हैं। इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी ने आज 26 दिसंबर की शाम 5 बजे आमजन से सतर्कता बरतने की अपील की है।एसपी ने कहा कि आवश्यक होने पर ही घर से निकले।