मऊगंज: एसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता, करही के सरपंच पति पर लगाए गंभीर आरोप
Mauganj, Rewa | Dec 25, 2025 मऊगंज जिले के ग्राम पंचायत करही से महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। गांव की एक महिला ने सरपंच के पति रमाशंकर कुशवाहा पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, अभद्र भाषा, बदनाम करने की साजिश और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार विरोध करने पर आरोपी ने उसकी सामाजिक छवि खराब करने के लिए झूठी बातें फैलानी शुरू कर दीं।