मंझनपुर: भारत यादव के हत्या मामले में करारी थाना प्रभारी पर गिरी गाज, पत्रकार उत्पीड़न मामले में सराय अकिल इंस्पेक्टर भी नपे
कौशाम्बी में चर्चित भारत यादव हत्याकांड ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामले की गूंज के बीच मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सख्त कार्रवाई करते हुए करारी थाना प्रभारी सियाकांत चौरसिया को उनके पद से हटा दिया। उनकी जगह क्राइम ब्रांच में तैनात रोशन लाल को करारी थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।