गुलाबगंज: कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की बैठक मे जिला प्रभारी हुए शामिल, गुलाबगंज, विदिशा सहित जिले भर से आए पदाधिकारी, बनाई रणनीति
रविवार शाम 4 बजे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी राकेश मालवीय ने संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने की। इस अवसर पर रवि साहू, सुशील शर्मा और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।