भंडरिया: एनजीटी प्रतिबंध के बीच अवैध बालू ढुलाई पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त, दो चालक गिरफ्तार
गढ़वा के भंडरिया में एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद अवैध बालू ढुलाई पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार तड़के करीब एक बजे रंका अनुमंडल पदाधिकारी मो. परवेज के नेतृत्व में सरईडीह पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए गए। इस दौरान जनेवा बंगालीडेरा निवासी 26 वर्षीय रामराज सिंह, पिता राम सिंह और छेतकी निवासी 20 वर्षीय हर्षपृत तिग्गा,