ब्रह्मपुर: नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ा, पीपा पुल खुला, नाव परिचालन बंद, कटाव निरोधी कार्य किया गया तेज
नैनीजोर बिहार घाट पर गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार की सुबह 8 बजे भी जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई, जिससे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पीपा पुल को खोल दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।