कासगंज: थाना सोरों पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद
थाना सोरो पुलिस ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरविन्द पुत्र वीरेन्द्र शर्मा निवासी कादरवाड़ी थाना सोरों को पाठकपुर रोड़ से कादरवाड़ी रोड़ के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोरों FIR दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।