नवाबगंज: देवा ओवरब्रिज के पास पुलिस ने 2 अन्तर्जनपदीय बाइक लिफ्टरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुईं 7 चोरी की बाइक
थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बुधवार करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तण मो0 फहीम उर्फ सुल्तान उर्फ सालू पुत्र रईश निवासी नई आबादी गदियाना थाना शहर कोतवाली जनपद सीतापुर, आफताब पुत्र अल्ताफ निवासी भगवानपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सीतापुर को शुगर मिल, देवा ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।