मांट: पति को तलाक दिए बिना दूसरा विवाह करने और मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Oct 15, 2026 मांट के थाना नौहझील क्षेत्र में एक महिला द्वारा पहले पति को बिना तलाक दिए दूसरा विवाह करने और मायके वालों के साथ मिलकर पहले पति के घर पर मारपीट करने व आभूषण ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में न्यायालय के आदेश पर थाना नौहझील में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।